तीन नाबालिग चोर पकड़े, दो एक्टिवा बरामद
May 14 2024
ग्वालियर। तीन नाबालिग पुलिस के हत्थे चढ़े है, जो शौक पूरे करने के लिए एक्टिवा चोरी करने के लिए निकले थे। पकड़े गए बाल अपचारियों से पुलिस ने दो एक्टिवा बरामद की हैं। पुलिस अफसर उनसे पूछताछ में जुटे हुए है। अफसरों को उम्मीद है कि इनसे वाहन चोरी के दूसरे मामलों का भी खुलासा होगा।
मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि बीती रात वह प्रधान आरक्षक ज्ञान सिंह, विष्णु शर्मा, आरक्षक नीरज यादव, जय हिंद जादौन, संजय गुर्जर, राजेश सिंह, योगेंद्र सिंह गुर्जर योगेंद्र सिकरवार, पंकज तोमर और राजवीर सिंह के साथ जड़ेरूआ बांध रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक बिना नंबर की एक्टिवा पर तीन किशोर आते दिखाई दिए, जो पुलिस को देखते ही अपना वाहन वापस मोडक़र भागने लगे। शंका हुई तो पुलिस जवानों ने उन्हें पकड़ा और पूछताछ की तो उन्होंने पुलिस का डर होना बताया। जब एक्टिवा के दस्तावेज मांगे तो वह घर पर होना बताया।
पुलिस ने चेसिस नंबर से पड़ताल की तो पता चला कि यह तो चोरी की है और वाहन चोरी का पता चलते ही एक्टिवा व नाबालिगों को थाने पहुंचाया, तो वहां पर नाबालिगों ने एक अन्य चोरी की एक्टिवा घर पर होना बताया। इसका पता चलते ही पुलिस टीम उनके घर पहुंची और एक्टिवा बरामद की।
पुलिस ने चोरों से जो एक्टिवा बरामद की थी, चोरों ने उसका कलर चेंज करा दिया था, जिससे वह पहचान में ना आए और उसकी नंबर प्लेट उखाडक़र फेंक दी।
पकड़े गए चोरों ने पुलिस को बताया कि शौक था कि उनके पास तीन अलग-अलग एक्टिवा हों और इसी लिए उन्होंने दो एक्टिवा चोरी कर ली थीं और वह तीसरी एक्टिवा चोरी करने जा रहे थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









