युवा साहित्यकार गोष्ठी में कवियो ने माँ को समर्पित कीं कविताएं
May 14 2024
ग्वालियर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद से सम्बद्ध मध्य भारतीय हिन्दी साहित्य सभा द्वारा दौलतगंज स्थित सभा भवन में युवा साहित्यकार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्वालियर शहर के विभिन्न युवा साहित्यकारों ने माँ पर केंद्रित कविताओं व कथाओं की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. करुणा सक्सेना व संचालन युवा कवि कुमार विकास बघेल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कुनाल अधिकारी, विशिष्ट अतिथि के रूप में भिंड से आईं प्रियंका राजपूत व युवा प्रतिनिधि के रूप में हिमांशु शर्मा मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कुमार संजीव ने की, साथ ही अंकित अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभा की साहित्य मंत्री डॉ. मंदाकिनी शर्मा और सभा मंत्री धीरज शर्मा भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में युवा कवियों के रूप में हेमंत कुमार, आकाश शर्मा, शुभम जयसवाल, अर्जुन कुशवाह, गोविंद भदौरिया, पलक सिकरवार और शिवम सिंह सिसौदिया आदि ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर सभा की ओर से उपेंद्र कस्तूरे, प्रथम व अन्य श्रोता भी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









