थॉलसेमिया पीडि़त बच्चों के लिए लगातार 12 घण्टे हुआ रक्तदान
May 14 2024
ग्वालियर। ग्वालियर जिले में थॉलसेमिया से पीडि़त 200 से अधिक बच्चे है। इन्हें जीवित रहने के लिए हर माह ब्लड चढ़ाने की आवश्यकता होती है ऐसे में शहर की सामाजिक संस्था रक्त अर्पण सेवा समिति की पूरी टीम के द्वरा इन बच्चों के उपचार और इन्हें प्रतिमाह लगने वाले ब्लड को जिम्मेदारी को बखूभी निभाया जा रहा है। 252 युवायों ने भीषण गर्मी में विश्व थैलीसीमिया दिवस के उपलक्ष्य पर किया रक्तदान।
कैंप में रक्तदान करने वाले युवायों की भीड़ सुबह से शाम तक लगी रही। शिविर में मिले ब्लड का उपयोग थैलीसीमिया बीमारी से ग्रसित बच्चों और जरूरतमंद मरीजो की मदद करने में उपयोग किया जाएगा। इस अवसर पर थॉलसेमिया से पीडि़त चार बच्चों को संस्था द्वारा पांच, पांच हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। डॉ अशोक राजोरिया द्वारा 50 बच्चों का निशुल्क परीक्षण किया गया थॉलसेमिया बच्चों को गिफ्ट प्रदान किये गए।
इस अवसर पर समिति के निर्मल संतवानी, हरीश थोरानी, योगेश अरोरा, अनिल पंजवानी, प्रवीण चंदानी, आलोक आहूजा, धीरज ढींगरा, धीरज दिसेजा, अमित मोतिहार, दीपक जैसवानी, तन्नू चौहान, किरण नागरानी मौजूद रहे। आभार व्यक्त पुर्णिमा अग्रवाल ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









