नर्सिंग-डे पर लिया मानव सेवा का संकल्प

May 14 2024

ग्वालियर। लोरेंस नाइटेंगल के जन्म दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीनदयाल नगर में सभी स्वास्थ्य कर्मचारी, नर्सिंग अफसर, डॉक्टर, फार्मासिस्ट द्वारा नर्सेज-डे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत लोरेंस नाइटेंगल के महान योगदान और मानव सेवा का उल्लेख डॉक्टर प्रतीक मित्तल के द्वारा सभी के समक्ष बताया गया।
डॉ प्रतीक मित्तल के द्वारा नर्सिंग ऑफिसर्स को उत्कृष्ट कार्यो के लिए लोरेंस नाइटेंगल के बैजेस दिए गए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना के लिए डॉ. प्रतीक मित्तल एवं सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं नर्सिंग अफसर के द्वारा के लोरेंस नाइटेंगल की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं मोमबत्ती प्रचलित कर समान दिया गया। 
इस अवसर पर नर्सिंग ऑफिसर मधुदास दीप्ति भदौरिया, दिव्या राजपूत, धर्मराज नरवरिया, विनीता यदुवंशी, शशि वाला पाल आदि उपस्थित थे।