भाजपा नेता वेद प्रकाश शर्मा को भ्रातृ शोक

May 14 2024

ग्वालियर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा के अग्रज ब्रह्मदत्त शर्मा (सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक) का लंबी बीमारी के बाद 80 वर्ष की आयु में गत रोज देहावसान हो गया है। उनके दो बेटे एवं दो बेटियां हैं। 
उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार को चार शहर का नाका मुक्तिधाम पहुंची जहां बड़ी संख्या में राजनेताओं व शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।