एमआईटीएस में नवीन तकनीकी कौशल पर समर इंटर्नशिप प्रोग्राम का हुआ शुभारंभ
May 14 2024
ग्वालियर। माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) ग्वालियर ने स्कूल गोईंग स्टूडेंट्स के लिए नवाचार एवं सृजनात्मकता युक्त नवीन तकनीकी कौशल पर आधारित पहले समर इंटर्नशिप प्रोग्राम का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर के कॉन्क्लेव सेंटर में किया। प्रोग्राम में 21 स्कूलों के लगभर 60 से अधिक छात्रों ने पंजीयन कराया।
इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के अंतर्गत, छात्रों ने आईओटी और रोबोटिक्स, पायथन प्रोग्रामिंग, और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और बेसिक साइंस जैसे विभिन्न मॉड्यूलो को चुना। इंटर्नशिप के उद्घाटन समारोह में संस्थान की डीन एकेडमिक डॉ. मंजरी पंडित मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहीं।
उद्घाटन प्रोग्राम में डॉ मंजरी पंडित ने स्कूली छात्रों को भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी का महत्व और वर्तमान उपयोगिता के बारे में जागरूक किया। उद्घाटन के दौरान कार्यक्रम के संचालक डॉ. प्रवीण बंसल ने स्कूली छात्रों को प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान की नवीन तकनीकों से अवगत कराया। साथ ही कार्यक्रम की रूप रेखा बताते हुए भविष्य में इसकी उपयोगिता के बारे में बताया।
तत्पश्चात सभी मॉड्यूल के संबंधित शिक्षकों ने अपने-अपने मॉड्यूल के बारे में संक्षेप में चर्चा की। और उसके अनुप्रयोगो की बात भी उद्घाटन कार्यक्रम में बताई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भावना राठौर ने प्रो. विशाल चौधरी, दीप किशोर परसेडिया एवं डॉ. कौशल प्रताप सेगर के साथ किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









