पक्षियों का गला घोंटकर पड़ोसी की छत पर फेंकने वाले पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं

May 14 2024

ग्वालियर। हजीरा किरार पैलेस के पीछे रहने वाले कमल पटेल ने गत 17 अप्रैल को किलागेट थाने में एक शिकायती आवेदन दिया था कि उसके पड़ोसी संस्कार पुत्र दामोदर द्वारा आए दिन पक्षियों की गर्दन मरोड़ कर हल्दी चंदन का टीका लगाकर मेरे घर के अंदर फेके जाते है। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी है।अभी तक 10 से 15 पक्षियों को मार कर घर में फेंक चुका है।
जिसकी जानकारी पुलिस थाने में देने के बावजूद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। फिर भी अभी तक बेजुबान पक्षियों की गला घोंट कर मारने वाले आरोपी पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पशु संरक्षण और प्रेमी संस्थाएं आक्रोशित हैं और जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग कर रही है। 
पक्षियों का निरंतर हत्या करने वाला क्या ऐसे ही घूमता रहेगा या फिर उसे समाज में बेनकाब करना आपका या हमारा या उन समाजसेवियों का कर्तव्य नहीं है, ऐसी तप्ती भीषण गर्मी में लोग पक्षियों को दानापानी की व्यवस्था करते हैं, एवं समाज में ऐसे भी लोग हैं जो तांत्रिक विद्या का सहारा लेकर दूसरों का बुरा करने की सोचते हैं।