श्रीमती अंजली गुप्ता बत्रा को मिला वोमेन अलुमनी एंटरप्रेन्योर अवार्ड

May 14 2024

ग्वालियर। रीझुल फर्नीचर की डायरेक्टर श्रीमती अंजली गुप्ता बत्रा को कोचीन में चल रही 3 दिवसीय बिजनेस कॉन्फ्रेंस में वोमेन अलुमनी एंटरप्रेन्योर अवार्ड से नवाज़ा गया। कॉन्फ्रेंस में संपूर्ण भारत से 200 से ज्यादा लोगो ने भागीदारी की जहां पर अंजली गुप्ता बत्रा को इस अवार्ड से नवाजा गया।
 बिजनेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कोचीन में हुआ, जहां आप अपने बिजनेस को कैसे और ज्यादा ग्रो कर सकते है। इस पर भारत के बहुत सारे एक्सपर्ट और स्पीकर ने सेशन लिए। अवार्ड जेएसी के नेशनल चेयरमैन आर अनबर्घन द्वारा प्रदान किया गया।
अंजली बत्रा ने बताया रीझुल का मुख्य उद्देश्य कस्टमर का सेटिस्फ़ेक्शन है और ये जो अवार्ड हमे प्राप्त हुआ है ये ग्वालियर वासियों को समर्पित है उनके कारण ही हमे ये अवार्ड प्राप्त हुआ है।