बच्चियों को टीवी स्क्रीन से ऑडियो-विजुअल से पढ़ाए:कलेक्टर रुचिका चौहान
May 14 2024
ग्वालियर। बालिका गृह में अस्थाई रूप से रह रहीं निराश्रित बालिकाओं की पढ़ाई का पुता इंतजाम होना चाहिए। इसके साथ ही यहां की बालिकाओं को टीवी स्क्रीन के जरिए ऑडियो-विजुअल माध्यम से विभिन्न विषयों की शिक्षा दी जाए। यह निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान ने संबंधित अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर जेएएच परिसर में संचालित वन स्टॉप सेंटर और बालिका गृह का निरीक्षण करने पहुंची थी। कलेक्टर चौहान ने कहा कि एक-दो महीने के लिए आश्रय लेने वाली बालिकाओं के लिए बालिका गृह में लगी टीव्ही स्क्रीन पर खास तौर परऑडियो विजुअल पढ़ाई का समय निर्धारित करें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी व डीपीसीसी को विभिन्न विषयों से संबंधित ऑडियो विजुअल पढ़ाई मटेरियल बालिका गृह को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बालिका गृह में निवासरत बालिकाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने पर भी उन्होंने विशेष बल दिया।
वन स्टॉप सेंटर एवं बालिका गृह की साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं पर कलेक्टर ने संतोष व्यत करते हुए निर्देश दिए कि बालिकाओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखें। स्थाई रूप से रह रहीं निराश्रित बालिकाएं नियमित रूप से स्कूल पढऩे जाएं साथ ही उनकी पढ़ाई में मदद करें। कलेक्टर ने वन स्टॉप सेंटर में रह रहीं महिलाओं को विधिवत और जल्द से जल्द उनके परिजनों तक पहुंचाने के निर्देश भी इस दौरान दिए।
ज्ञात हो वन स्टॉप सेंटर में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की निराश्रित और अन्य जरूरतमंद महिलाओं को आश्रय दिया जाता है। बालिका गृह में 18 वर्ष से कम आयु की निराश्रित और परिस्थितबस परिवार से अलग हो गईं बालिकाओं को आश्रय दिया जाता है।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ विवेक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास धीरेंद्र सिंह जादौन एवं सहायक संचालक महिला बाल विकास राहुल पाठक भी मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









