ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर का आयोजन टीआई ट्रैफिक पुलिस सोनम पराशर ने सभी युवा खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाया
May 14 2024
ग्वालियर। कैलाशवासी माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा एमपीसीटी क्रिकेट ग्राउंड पर ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर का आयोजन किया जा रहा है। टीआई ट्रैफिक पुलिस सोनम पराशर द्वारा शिविर का निरीक्षण कर प्रशिक्षण में शामिल सभी युवा खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और शिविर में शामिल सभी युवा खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाया एवं शिविर की बहुत सराहना की।
कैलाशवासी माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष संजय क_ल, सचिव मधुराज शर्मा, ग्राउंड प्रभारी शिवकुमार शर्मा, डॉक्टर सतेंद्र राजपूत, राजेश शर्मा, आशीष ओझा, जनक चौधरी, प्रीतेश खरे और एनआईएस कोच साधना गोसाईवाल,योग प्रशिक्षक अंजनी शर्मा एवं अन्य लोग भी उपस्थित थे। इसी क्रम में युवा खिलाड़ी प्रशा राजपूत का जन्मदिन सभी खिलाडिय़ों एवं उपस्थित सभी लोगों ने केक काटकर बिटिया का जन्मदिन मनाकर भविष्य में खूब आगे बढऩे का सभी ने आशीर्वाद दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









