आदित्यपुरम के निवासियों ने पानी की समस्या को लेकर निगम मुख्यालय घेरा

May 13 2024

ग्वालियर। शहर में गर्मी के तीखे तेवर होने के साथ ही पानी की समस्या दिनोंदिन विकराल होती जा रही है। सोमवार को शहर की पॉश कालोनी आदित्यपुरम के निवासियों ने पानी की समस्या को लेकर निगम के सिटी सेंटर स्थित मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनकी समस्या को सुना तथा तत्काल निराकरण का भरोसा दिलाया तब कहीं जाकर लोगों का आक्रोश शांत हुआ।
लोगों का कहना है गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से आमजन परेशान हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। तब निगम मुख्यालय पर आकर अपनी बात रखना पड़ी। पानी की समस्या शहर में कई स्थानों पर है बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो रहा।