स्विमिंग पूल में संदिग्ध हालत में डूबा युवक, मौत
May 13 2024
ग्वालियर। जिले में बड़ागांव ख़ुरेरी में संदिग्ध हालत में स्विमिंग पूल में डूबकर एक युवक की मौत हो गई है। घटना बिजौली थानांतर्गत बड़ागांव के पास सुनारपुरा में स्थित स्वीमिंगपूल की बताई गई है।
मुरार के आर्यनगर की गली नंबर तीन में रहने वाले 29 वर्षीय पवन वर्मा पुत्र कालीचरण वर्मा की स्वीमिंपूल में डूबकर मौत हो गई। घटना गत बीते दिन की है।
प्रारंभिक पड़ताल के बाद पुलिस का कहना है कि मृतक अपने दोस्त पवन पाल और छोटू के साथ यहां पार्टी करने आया था। घर से निकलने के बाद सभी ने शराब खरीदी और फिर सीधे सुनारपुरा में स्थित स्वीमिंगपूल में पहुंच गए। काफी देर मस्ती करने के बाद दोस्तों देखा कि पवन का शरीर पानी पर तैर रहा है। पहले तो सभी को लगा कि वह खुद ही तैर रहा है, लेकिन जब शरीर में कोई हरकत नहीं हुई और दोस्तों ने पास जाकर देखा तो वह बेसुध था।
दोस्तों ने तुरंत उसे पानी से निकाला और सीधे बिरला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्ॅटर ने नब्ज टटोलते ही उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मौत कैसे हुई, वह कैसे और कब डूबा, इस बारे में उसके साथी भी फिलहाल कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक पवन वर्मा के बारे में पता चला है कि उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और परिवार में तीनों भाई अपने-अपने काम में लगे हुए हैं। एक भाई शहर से बाहर कहीं नौकरी करता है, जबकि दिलीप और वह खुद यहीं रहकर काम धंधा करते हैं। मृतक पवन वर्मा यहां किसी स्कूल की वैन चलाकर अपनी आजीविका चलाता था और गत रोज रविवार होने पर दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था।
एसडीओपी संतोष पटेल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हुई है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









