गोलीबारी में घायलो को टीआई और आरक्षकों ने डोनेट किया ब्लड
May 13 2024
ग्वालियर। कल रात शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद सोमवार सुबह गोलीबारी की घटना में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह रही कि इसमें पुलिस की सरहानीय पहल सामने आई।
पुलिस ने इस विवाद में घायल हुए लोगों को न सिर्फ अस्पताल पहुंचाया बल्कि घायलों को अपना ब्लड देकर मानवता की मिसाल भी पेश की।
घटना के बाद एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नामजद मुख्य आरोपी यशवीर सिंह भदौरिया ओर रंजीत वाल्मीकि को पकड़ा।
इधर गंभीर रूप से घायल राजवीर जाटव ओर परिजनों को अस्पताल पहुंचाया बल्कि महाराजपुरा थाने के निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने आगे बढक़र राजवीर को अपना रक्त दिया। इसके अलावा आरक्षक नागर सिंह गुर्जर और आरक्षक कुंज बिहारी शर्मा ने भी घायलों की जान बचाने के लिए रक्तदान किया। आमतौर पर जब घायल और बीमार को उसके अपने ही रिश्तेदार रक्तदान करने से कतराते हैं। पुलिस ने रक्तदान कर न सिर्फ किसी की जान बचाई बल्कि यह भी संदेश दिया कि रक्तदान से बढक़र कुछ नहीं है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









