रिटायर्ड फौजी ने महिला समेत दो भाइयों को मारी गोली, दो की हालत गंभीर, आरोपी और उसका साथी पकड़ा
May 13 2024
ग्वालियर। सोमवार को सेवानिवृत्त फौजी ने तीन लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से एक महिला समेत दो पुरुष गंभीर रूप से घायल है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर का है। गोली लगने से घायल दोनों भाईयों की हालत गंभीर है। बताया जाता है कि बिजली के तार लगाने को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि घर के पास से बिजली के तार डालने को लेकर भडक़े विवाद में रिटायर्ड फौजी ने अपनी पिस्टल से पड़ौसी पर फायर कर दिए। सुबह 6:30 बजे गोलीबारी में एक ही परिवार के दो सगे भाइयों को दो-दो गोली लगी हैं जबकि परिवार की एक महिला के हाथ में गोली लगी है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया। उसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी यशवीर सिंह भदौरिया के साथी रंजीत बाल्मीक को मौके से ही पकड़ लिया और उसकी निशानदेही पर कुछ ही देर बाद यशवीर सिंह भदौरिया को भी पकड़ लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महाराजपुरा पुलिस थाने से चंद कदमों की दूरी पर रसूलपुर नगर बसा हुआ है। यहां के निवासी रिटायर फौजी यशवीर सिंह भदौरिया का विवाद पड़ोसी राजवीर जाटव, धर्मवीर जाटव व मीना जाटव से घर की दीवार से सटाकर बिजली के तार डालने को लेकर सोमवार की सुबह 6.30 बजे विवाद हो गया। विवाद इतना भडक़ गया कि रिटायर फौजी यशवीर सिंह भदौरिया घर के अंदर से अपनी पिस्टल निकाल लाया और तीनों पड़ोसियों के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी।
फायरिंग में राजवीर जाटव और धर्मवीर जाटव को दो-दो गोली लगीं जबकि धर्मवीर जाटव की पत्नी मीना जाटव को हाथ में एक गोली लगी। इसी बीच आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से पिस्टल के चले हुये कारतूस के खोखे बरामद कर लिए है। इस हादसे में जाटव परिवार में एक अन्य महिला भी धका-मुकी के बीच घायल हो गई। उसे मामूली चोटें आई हैं।
जम्मू- कश्मीर से है पिस्टल का लायसेंस
बताया गया है कि आरोपी ने जम्मू- कश्मीर से पिस्टल का लायसेंस ले रखा है, जिसे ग्वालियर में चढ़वाया ही नहीं गया है। शराब के नशे का सुरूर चढऩे पर उसने इसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
इस मामले में एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी यशवीर सिंह व उसके साथी रणजीत वाल्मीकि को पकड़ लिया है। जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









