भानु प्रकाश व्यास ईस्टर्न यूपी की संभालेंगे कमान

May 13 2024

ग्वालियर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के वाइस चेयरमैन अखलेश शुक्ला द्वारा ग्वालियर के राष्ट्रीय किसान कांग्रेस समन्वयक भानु प्रकाश व्यास को विशेष जिम्मेदारी देते हुए लोकसभा चुनाव में ईस्टर्न यूपी के गोरखपुर, प्रयागराज एवं बनारस की कमान संभालेंगे।
यहां होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने एवं अपने कार्यों के अनुभव के आधार पर कांग्रेस पार्टी की विजय के लिए क्षेत्र के लोगों तक कांग्रेस पार्टी की नीतियों की जानकारी देंगे। श्री व्यास द्वारा ग्वालियर क्षेत्र में भी काफी प्रयासों से कांग्रेस पार्टी को मजबूती दी है।