पंजाबी परिषद समिति की जल सेवा को ट्राली मिली
May 13 2024
ग्वालियर। पिछले 30 वर्षों से स्टेशन पर चल रही पंजाबी परिषद समिति की निशुल्क शीतल जल सेवा को हर यात्री भी पहचानने लगा है। ग्वालियर स्टेशन आते ही यात्रियों के चेहरे शीतल जल पाने को खिल उठते हैं। तो वही इसी सेवा के लिए दानदाता भी आगे आ रहे हैं।
ग्वालियर की प्रशंसा शाह एवं कशिश शाह ने जल सेवा के लिए नई ट्राली समिति को दी तो वही युवा से लेकर बुजुर्ग महिला एवं पुरुष जल सेवा धारी भी इस भीषण गर्मी में स्टेशन पहुंचकर हर यात्री की प्यास बुझाने का प्रयास करते हैं। ताकि कोई भी यात्री ग्वालियर से प्यासा ना जाए और कभी-कभी यात्रियों को शीतल जल के साथ-साथ शरबत का वितरण किया जाता है।
सेवा करने वालों में समिति के अशोक मरवा, श्रीमति प्रमिला मारवाह, कुलबीर भारद्वाज, रामकुमार चोपड़ा, जीके सूरी, बीडी वर्मा, दीपेश शौरी, बीके आनंद, आत्म प्रकाश मोंगिया, प्रमोद गुप्ता, पंकज मारवाह, अनिल मल्होत्रा, अनीता कपूर, किशोर चोपड़ा, मोनिका अरोड़ा, प्रीती अरोरा, रीता मल्होत्रा, लक्ष्मी जुनेजा, शिव नारायण गुप्ता, निर्मल अरोड़ा, शिव नारायण गुप्ता, नीतू, कैलाश नारायण राठौड़, कमल जादौन, पीएल राठौड़, पीके अवस्थी, राजीव हरिलाल, श्रीमती संगीता मल्होत्रा, कुलभूषण गंभीर, नरेंद्र बेदी, रामचंद्र खट्टे, मोनू जादौन, पंकज चौहान, श्रीमती ममता वालिया, विजय कुमार अमरपुरी, राजू पंडित आदि ने उपस्थित होकर जल सेवा में भाग लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









