मासिक इंगित काव्यगोष्ठी का हुआ आयोजन

May 13 2024

ग्वालियर। मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा दौलतगंज के तत्वावधान में मासिक इंगित काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्यगोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार अमर सिंह यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कवियत्री डॉ प्रतिभा द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि के रूप में आलोक शर्मा सहित  साहित्य सभा के प्रतिनिधि के रूप में डॉ लोकेश तिवारी पुस्तकालय मंत्री एवं साहित्य सभा के सभापति डॉ कुमार संजीव मंचासीन रहे। काव्यगोष्ठी का संयोजन रामचरण रुचिर ने किया एवं संचालन ज्योति दोहरे दिनकर ने किया।
प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। सरस्वती वंदना कवियत्री उमा उपाध्याय ने प्रस्तुत की। तत्पश्चात् सभी अतिथियों का परिचय एवं पुष्पभेंट कर स्वागत कार्यक्रम संयोजक रामचरण रुचिर ने किया।
काव्यगोष्ठी में रचना प्रस्तुति देते हुए रचनाकारों ने राष्ट्रभक्ति भाव बोध, महाराणा प्रताप जयंती, भगवान परशुराम जन्मोत्सव सहित  सामयिक विषयों पर कविताओं एवं गीतों का वाचन किया गया। 
काव्यगोष्ठी में दिनेश विकल, डॉ प्रतिभा द्विवेदी, आकाश शर्मा, जगमोहन श्रीवास्तव, अमर सिंह यादव, आलोक शर्मा, अशोक बित्थरिया मुकुल,  डॉक्टर सुधीर चतुर्वेदी, रामचरण रुचिर, डॉ लोकेश तिवारी, डॉ सुखदेव माखीजा, ज्योति दोहरे, डॉ कमला शंकर मिश्र, विजय शंकर श्रीवास्तव, डॉ रमेश चंद्र त्रिपाठी, उमा उपाध्याय, रेखा दीक्षित, अनिल, राजेश अवस्थी सहित बीस कवि एवं कवियत्रियों ने एक से बढक़र एक उत्कृष्ट कविताओं व गीतों का वाचन किया।