पांच दिवसीय मधुमेह शिविर सम्पन्न
May 13 2024
ग्वालियर। भारतीय योग संस्थान द्वारा गुलमोहर सिटी केंद्र पर आयोजित पांच दिवसीय मधुमेह रोग निवारण के समापन दिवस पर प्रान्तीय मंत्री बालकिशन का आगमन हुआ। उन्होंने सोमवार को शिविर में साधकों को सहज ध्यान का अभ्यास कराते हुए ध्यान की मधुमेह में उपयोगिता को समझाया। साथ ही चर्चा करते हुए बताया कि जब हम प्रात: जल्दी उठना प्रारंभ करते हैं तो मन पूरे दिन प्रसन्नचित्त रहता है। साधना करते करते हमारे भीतर निष्काम सेवा का भाव हमारा स्वभाव बन जाता है और हमें संस्थान एक परिवार की भांति लगने लगता है।
आज आसनों का अभ्यास ममता दुबे, प्रतिभा चौहान, मोनिका, अशोक कपूर, रमा, मीना शर्मा, पवन ने एवं प्राणायाम का अभ्यास रेखा गुप्ता ने कराया। इस अवसर पर गुलमोहर, ग्रीन पार्क, सनवेली से कुल 50 साधक सम्मिलित हुए, जिसमें 20 पंजीकृत नए साधक भी सम्मिलित हुए।
वहीं मेडिकल कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ श्रीमती टोनपे ने मधुमेह एवं योग के वैज्ञानिक पहलुओं पर चर्चा की व अपने अनुभव साझा किए। जिला प्रधान जी ने बहुत ही प्रभावशाली रोचक व हृदयस्पर्शी बातें बताकर प्रेरित किया।
इस मौके पर एचएम सिकरवार द्वारा संस्थान साहित्य व सामग्री का स्टाल लगाया जिसमें साधकों ने खरीददारी की। कार्यक्रम का संचालन राजेश वर्मा ने किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









