होम्योपैथी चिकित्सकों को डॉ. वाष्र्णेय ने दिया मार्गदर्शन
May 12 2024
ग्वालियर। आरोग्य भारती के तत्वावधान में होम्योपैथी चिकित्सकों का मिलन कार्यक्रम संघ कार्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक कुमार वाष्र्णेय ने मार्गदर्शन दिया। उन्होंने समाज में चिकित्सकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
संघ के विभाग संघचालक प्रह्लाद सबनानी ने मिलन के महत्व को समझाया। उन्होंने सुझाव दिया कि इस मिलन को मासिक मिलन बनाना चाहिए। कार्यक्रम 1971-72 बेच के डॉ. जेडी सुखानी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में धन्वन्तरि स्तवन आरोग्य भारती के सचिव जेपी शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष डॉ. ओपी गुप्ता ने किया। आरोग्य भारती का परिचय विभाग संयोजक डॉ. चरण सिंह एवं डॉ. ओपी सोनी ने दिया।
इस अवसर पर विकास राजोरिया, डॉ. अभय जैन, डॉ. राहुल सप्रा, जिला संरक्षक डॉ. दिनेश मजूमदार, डॉ. एसपी बत्रा उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









