बजरंग भक्त मंडल ने गौसेवा कर मनाया मातृ दिवस

May 12 2024

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा प्रति सप्ताह की जाने वाली गौसेवा  के क्रम में रविवार को जनकताल स्तिथ गौशाला में 600 किलो हरे चारे की सेवा की गई। जिसमे 125 किलो घनश्याम साहू द्वारा, 100 किलो  शालिनी त्रिपाठी, 100 किलो अनिल गुप्ता डॉम्स वाले, 100 किलो आशा कुशवाह, 100 किलो जितेंद्र चंदेल कुल लगभग 600 किलो हरे चारे की सेवा मंडल के सदस्यों एवं गौसेवकों के सहयोग से मातृ दिवस पर की गई।
आज की गौसेवा में मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल, सचिव राकेश मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, विशाल अग्रवाल, नमन अवस्थी, राम किशोर मंगल, संजीव गुप्ता, पिंकी गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित थे।