शुरुआती दौर में ही कैंसर का पता चलने पर इसका सफल इलाज संभव:डॉ. गुंजन
May 12 2024
ग्वालियर। विद्यालय सुदिती ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी में एक दिवसीय नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन मैनपुरी के सुदिती ग्लोबल एकेडमी, सुदिती शैक्षिक एवं अनुसंधान फाउंडेशन और ग्वालियर के कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
शिविर का उद्घाटन डॉ. पीके पाठक, डॉ. समृद्वि पाठक, विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने किया गया। विद्यालय की प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन एवं प्रबन्ध निदेशक डॉ. लव मोहन, ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।
शिविर में मरीजों की जांच डॉ. गुंजन श्रीवास्तव, और उनकी टीम में शामिल डॉ. सीमा शिवहरे, डॉ. संदीप कुमार शर्मा, डॉ. दीपक, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. राजकुमार द्वारा की गई। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया और नि:शुल्क कैंसर जांच करवाई।
शिविर में आए लोगों को डॉ. गुंजन श्रीवास्तव ने कैंसर के लक्षणों के बारे में जागरूक किया और साथ ही उन्हें यह भी बताया कि शुरुआती दौर में ही कैंसर का पता चलने पर इसका सफल इलाज संभव है। शिविर में नि:शुल्क बायोप्सी, एफएनएसी और पैप स्मीयर जांच की सुविधा भी उपलब्ध थी। इतना ही नहीं, उन्हें विभिन्न बीमा कंपनी की कैशलेस सुविधा के बारे में भी जानकारी दी गयी।
डॉ. गुंजन श्रीवास्तव, मेडिकल ऑन्कोलाजिस्ट ने बताया कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है। लेकिन इसका सफल इलाज संभव है। लोगों को नियमित रूप से अपनी स्वास्थ्य जांच कराते रहनी चाहिए और शरीर में किसी भी तरह के असामान्य लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









