न्यायाधीशों ने रक्तदान कर लोगों को किया प्रेरित
May 11 2024
ग्वालियर। मुख्य न्यायाधिपति मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश जिला न्यायालय में आयोजित रक्तदान शिविर में न्यायाधीशों ने भी शनिवार को रक्तदान किया। न्यायाधीशों ने रक्तदान के साथ आमजन को यह संदेश दिया कि वे भी रक्तदान करें और लोगों के जीवन को बचाने का पुनीत कार्य करें।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीसी गुप्ता ने करते हुए कहा कि रक्तदान एक ओर जहां लोगों का जीवन बचाता है वहीं रक्तदान करने वाले के स्वास्थ्य के लिए भी यह अच्छा होता है। रक्तदान को लेकर जो भ्रांतियां हैं उनसे मुक्त होने के लिए लगातार जागरुकता अभियान चलते रहने चाहिए।
इस अवसर पर रेडक्रास सोसायटी के डॉक्टर भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार होता है और दिल की बीमारियों के खतरे को इससे कम किया जा सकता है। कई शोध कार्यों से यह सिद्ध हो चुका है। एक व्यक्ति के रक्त से कई लोगों को इसका लाभ दिया जा सकता है।
सुबह 11.45 बजे शुरु हुए रक्तदान शिविर के प्रारंभ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गौतम भट्ट और न्यायाधीश विशाल अखंड ने रक्तदान किया। इसके अलावा न्यायिक मजिस्ट्रेटगण ने भी रक्तदान किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर के सचिव आशीष दवंडे ने बताया कि शिविर में जजों द्वारा रक्तदान किए जाने के बाद अधिवक्ता और अन्य लोगों ने भी शिविर में रक्तदान किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









