मधुमेय रोग निवारण शिविर में 85 साधक सम्मिलित हुए

May 11 2024

ग्वालियर। भारतीय योग संस्थान शिक्षा नगर क्षेत्र ग्वालियर जिला पूर्वी मप्र प्रांत द्वारा विश्वविद्यालय केंद्र पर पाँच दिवसीय मधुमेय रोग निवारण शिविर के तीसरे दिवस पर मुख्य अतिथि महेश अग्रवाल उप प्रधान भारतीय योग संस्थान मप्र प्रांत, विशेष अतिथि डा श्रीमती अनीता अग्रवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ कैंसर हास्पीटल ग्वालियर, विशेष अतिथि निरंजन शर्मा एएसपी, दिनेश शर्मा प्रधान पूर्वी जिला ग्वालियर, संगठन मंत्री भारतीय योग संस्थान श्याम सुन्दर गुप्ता व क्षेत्रीय प्रधान रामकृष्ण मिशन की श्रीमती नीलिमा गुप्ता तथा क्षेत्रीयप्रधान एसपी शर्मा का आगमन हुआ।
 सर्वप्रथम श्रीमती संगीता अरोड़ा ने योग भजन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथियों के द्वारा योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर डा श्रीमती  अनीता अग्रवाल ने मधुमेह रोग क्यों होता है? कारण लक्षण तथा इससे कैसे  योग से और आसनों से कैसे मधुमेह रोग से बचा जा सकता है इस पर प्रकाश डाला। श्री निरंजन ने मधुमेह रोग के कारण निवारण और उसमें योग की महत्वता के विषय में बात करी। डीबी सिटी में आयोजित शिविर में 85 साधक सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर दिनेश शर्मा, एसपी शर्मा, श्रीमती नीलिमा गुप्ता, श्रीमती अमिता गुप्ता, डॉक्टर मालती दुबे, हेमंत गंगवार, श्याम गुप्ता, श्रीमती वर्षा बोजेवार, राजेन्द्र बोजेवार, महेश अग्रवाल आदि शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन एसपी शर्मा द्वारा किया गया।