कलेक्टर ने दिव्यांग तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया से भेंट कर दी बधाई

May 11 2024

ग्वालियर। कलेक्टर रुचिका चौहान ने पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त एवं अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया से सौजन्य भेंट की। सौजन्य भेंट के दौरान कलेक्टर चौहान ने पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त करने के लिए सतेंद्र सिंह लोहिया को बधाई दी।
कलेक्टर चौहान ने पद्मश्री से सम्मानित किए जाने पर सतेंद्र सिंह लोहिया को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह भविष्य में भी अपनी सफलता का क्रम जारी रखते हुऐ विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन करते रहेंगे।