अभिभावक अपने बच्चों को बिना हेलमेट के नहीं चलाने दें- डॉ प्रवीण अग्रवाल

May 11 2024

ग्वालियर। नागरिकों को हेलमेट लगाने के लिए जागरूकता के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ़ ग्वालियर ने फूलबाग चौराहे पर हेलमेट का वितरण किया। जिससे वह बड़ी दुघर्टना से बच सके और जिन्होंने हेलमेट नहीं पहने थे ऐसे पचास से अधिक महिला पुरुषो को हेलमेट बांटे।
कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में चेंबर के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को बिना हेलमेट के नहीं चलाने दें तो दोपहिया वाहन से होने वाली बड़ी दुर्घटनाओ को रोका जा सकेगा। इसके लिए सभी को अपनी अपनी जिम्मेदारी निभानी होंगी। डॉ प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि हेलमेट का सही उपयोग हम जागरूकता से ही कर सकते है। इस अवसर पर चेंबर के कार्यकारिणी सदस्य आशीष जैन ट्रेफिक सूबेदार सुनील सिकवार भी उपस्तिथि रहें।
इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा श्रीमती नीलम समाधिया ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि दो पहिया वाहनों से जो सडक़ दुर्घटना होती है उसमे देखा जाता है कि ज्यादातर मौत हेलमेट न लगाने के कारण होती है जिस पर क्लब ने गंभीर चिंता व्यक्त कि है और इसीलिए हम सभी को प्रेरणा देने के लिए यह हेलमेट वितरण का कार्यक्रम कर रहें है और जिन्हे हेलमेट दें रहें है। उनसे इस बात कि शपथ भी ले रहें है कि वह हेलमेट को घर पर नहीं रखेंगे उपयोग करेंगे श्रीमती समाधिया ने कहा कि क्लब इस जागरूकता अभियान को निरंतर जारी रखेगा। इस अवसर पर क्लब की सचिव श्रीमती आशा अग्रवाल ने सभी का आभार किया। कार्यक्रम में क्लब मेंबर श्रीमती रीना अग्रवाल और श्रीमती रेणुका श्रीवास्तव ने उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया।