परशुराम जयंती पर निकला शहर में पालकी चल समारोह

May 10 2024

ग्वालियर। शुक्रवार को भगवान परशुराम का जन्म उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। शहर में कई जगह से परशुराम का चल समारोह निकाला गया। चल समारोहों में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। भगवा झंडा हाथ में लिए जय-जय परशुराम के जयकारे लगाए जा रहे थे।
शहर में एक दर्जन से ज्यादा राजनीतिक, सामाजिक संगठनों ने जुलूस निकाले। परशुराम के जल समारोह के रूट पर पुलिस काफी चौकस नजर आई। वैसे भी परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया होने से पुलिस शहर भर में तैनात थी।
बता दें कि पालकी चल समारोह प्रारंभ होने से पहले पालकी में विराजमान भगवान परशुराम की प्रतिमा का राम मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चन की गई। उसके बाद पालकी समारोह राम मंदिर से ऊट पुल, पुराना हाईकोर्ट, इंदरगंज चौराहा होते हुए अचलेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंची। इस दौरान शहर वासियों ने चल परशुराम चल समारोह का जगह-जगह पर स्वागत भी किया। 
पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान परशुराम, भगवान विष्णु के छठवें अवतार माने जाते हैं। उनका धरती पर जन्म मानव कल्याण के लिए हुआ था। हिंदी पंचांग के अनुसार हर वर्ष वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की तृतीय को भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाती है। पालकी चल समारोह में युवाओं ने पूरे जोश के साथ बढ़ चढक़र हिस्सा लिया है।
परशुराम चल समारोह समिति के संयोजक जयवीर भारद्वाज का कहना है कि युवा शक्ति के द्वारा परशुराम जयंती पर चल समारोह निकाला जा रहा है। जिस दिन परशुराम का जन्मदिन होता है उसी दिन सब लोगों को प्रेरणा मिली थी इसलिए युवा ही प्रेरणा देते हैं युवा ही समाज में बदलाव करते हैं इसलिए युवाओं की अगबाई में ही यह पालकी चल समारोह निकाला गया है।