आगजनी से बचने के लिए निगम नोटिस नहीं ध्यान दे: विष्णुकान्त

May 10 2024

ग्वालियर। ग्वालियर कांग्रेस सद्भावना की परिचर्चा विष्णु कान्त शर्मा के नेतृत्व में गांधी हाउस गांधी नगर में आगजनी की घटना को रोकने को लेकर कई संस्थानों को नोटिस दिया है। 
उन्होंने कहा कि आगजनी की घटना रोकने के लिए वार्ड स्तर पर ट्रेनिंग, सेमीनार कराएं जिसमें आग को लगने से कैसे रोका और बुझाया जा सकता है उसका उपाय पर्चे सहित बताएं जिससे सभी सरकारी और निजी संस्थान के साथ मल्टी, जहां अधिक संया में लोग, बच्चे रहते हैं उन सभी के प्रतिनिधि का आना अनिवार्य जो अपने संस्थान अन्य को आगजनी की घटना रोकने में जानकारी दे सके।
ग्वालियर निगम आगजनी की घटनाओं को रोकने संबंधी जानकारी देने के लिए ग्वालियर के अखबारों में विज्ञापन दें, पर्चे बांटे और संस्थानों को कहें 100- 100 पर्चे बुकलेट बांटे जिसमें फायर हेल्पलाइन नंबर 101 भी लिखा हो। निगम आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए इच्छा शक्ति दिखाए जिसमें नोटिस से ज्यादा सतत प्रयास, जन जाग्रति, जीवन की महत्वता इत्यादि बताने का कार्य करना चाहिए। 
निगम कृपया ध्यान दें कि आग न लगे इसकी रोकथाम के लिए निजी और सरकारी संस्थानों में उपाय किये गए हैं या नहीं जैसे इलेट्रिक सिस्टम प्रोपर एमसीबी जिससे शोर्ट, लोड होने पर तत्काल लाइट चली जाए, सीसीटीवी कैमरे सिस्टम, कुकिंग गैस सिलेंडर में लीकेज या फिर स्विच में खराबी आशंका इत्यादिजांच प्रोपर हो। 
निगम ध्यान दे आगजनी की घटना रोकने के लिए फोरमल्टी न हो आग रोक थाम सिस्टम कार्य कर रहा हैं या नहीं उसकी मोनिटरिंग हो रही हैं या नहीं सबसे महत्वपूर्ण संस्थानों का खर्चा कम आए आग की रोक रोकथाम ज्यादा हो। ग्वालियर निगम निगम आगजनी की घटना की रोकथाम के साथ जल संरक्षण, पोलीथीन का उपयोग रोकथाम, कचरा प्रबंधन इत्यादि कार्य निगम समिति बना कर सतत कर सकता है।
यह सब सुझाव परिचर्चा में आए, जिसमें शुभम सिकरवार, कृष्णा कुमार, अनिल खटीक, अवतार सिंह, तरुण राठौर, लाल सिंह आर्य, इंजी. आरआर गुप्ता, शिवप्रसाद शर्मा, अभी आर्य, रवि चौहान इत्यादि शामिल हुए।