अक्षय तृतीया पर भगवान चक्रधर का केशर चंदन से अभिषेक हुआ
May 10 2024
ग्वालियर। सनातन धर्म मन्दिर में अक्षय तृतीया पर्व पर विशेष आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री महेश नीखरा एवम धर्म मंत्री ओमप्रकाश गोयल ने बताया आज अक्षय तृतीया पर प्रात: 9:30 बजे भगवान चक्रधर के चल विग्रह का 12 प्रकार की औषधीय जड़ी बूटियों जैसे केशर, केवड़ा, खस, चन्दन, आंवला, जटामासी, जयपत्री, गुलाब, मोंग्रा, रजनीगंधा, पोदिना, पिपरमेंट, के रस से मुख्य पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री के आचार्यत्व में वेदोक्त मंत्रोच्चार से अभिषेक किया गया।
अभिषेक के पश्चात् भगवान चक्रधर एवम भगवान गिरिराज धरण का केशर चंदन से सर्वांग लेप कर मोंगर के पुष्पों से श्रृंगार किया गया। मुख्य आकर्षण भगवान चक्रधर व गिरिराज धरण के चरण दर्शन रहे। अभिषेक के मुख्य यजमान मनीष गोयल व उनका मित्र मंडल था। आरती के उपरांत प्रसाद वितरण हुआ। सांयकाल में सन्ध्या आरती उपरान्त भजन कीर्तन भी हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









