रक्तदान जीवन दान से कम नही:राहुल श्रीवास्तव

May 10 2024

ग्वालियर। रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल एव हैप्पी लाइफ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान मे सुरेश नगर ठाठीपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 30 यूनिट स्वेच्छा से रक्तदान हुआ। यह ब्लड जिला अस्पताल  मुरार ब्लड बैंक को दिया गया। रोटरी के राहुल श्रीवास्तव ने स्वम आकर स्वेच्छा से आगे आकर रक्तदान किया।
राहुल ने कहा एक स्वस्थ व्यक्ति बीमार पीडि़त व्यक्ति की रक्त देकर मदद कर सकता रक्तदान जीवन दान से कम नही है। शशिकांत चतुर्वेदी, अभिषेक माथुर मनीष जैन ने भी स्वेच्छा स ेरक्तदान किया।
डॉ अर्चना छारी ब्लड बैंक इंचार्ज की उपस्थिति में 30 यूनिट रक्तदान संपन्न हुआ। डॉ अर्चना छारी ने कहा प्रत्येक ब्लड बैंक में एक कुशल डॉ होना अतिआवश्यक है। इसमे हम स्वम सभी टेस्ट अपनी जिमेदारी के साथ लगाते है ताकि लोगो अच्छी गुणवत्ता के साथ रक्त उपलब्ध हो सके।
जून माह से मुरार ब्लड बैंक में पैक्सल कंपनेट भी बनना स्टार्ट हो जाएगा हमारे यहा ग्रमीण क्षेत्र से प्रसव पीडि़त महिलाएं एव कैंसर पीडि़त मरीज अधिक आते है ब्लड बैंक उनकी समय पर सहायता कर देता है।
रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट टीम ब्लड डोनेशन की ओर से सुधीर त्रिपाठी ने  डिस्ट्रिक्ट ब्लड बैंक मुरार की प्रभारी डॉ अर्चना छारी एव अभिषेक माथुर हैप्पी लाइफ फाउंडेशन को एव मनीष जैन को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। 
इस अवसर  दीपक बाजपेयी, विनीता पटेरिया, महेंद्र शर्मा, अभिषेक माथुर, सोमिल जैन, आशीष बाजपेयी, रंजीत रजक आदि ने रक्तदान शिविर में अपना महत्वपूर्ण योगदान किया।