कल से काम पर रोज आना है, यह सुनकर मजदूरों ने ठेकेदार की हत्या की
May 10 2024
ग्वालियर। ग्वालियर में दिल दहलाने वाला मर्डर हुआ है। वारदात देहात थाना क्षेत्र के हस्तिनापुर की है। हत्या बेहद नृशंस रूप से की गई है। आरोपियों ने नशे में वारदात को अंजाम दिया है, लेकिन बर्बरतापूर्वक हत्या से यह सामने आता है कि वह हर हालत में उसकी जान लेना चाहते थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुनील जाटव पुत्र लक्ष्मण जाटव 30 वर्ष निवासी सिरोल कॉलोनी थाना हस्तिनापुर पुट्टी भरने के काम की ठेकदारी करता था। उसके साथ काम करने वाली लेवर के लोग कुछ दिनों से उसके साथ काम करने के लिए नहीं आ रहे थे।
बीती रात ठेकेदार और उसके अधीनस्थ चार-पांच मजदूरों ने खेत में पार्टी का आयोजन किया। ठेकेदार को उसके साथ काम करने वाली लेवर ने पहले साथ बैठकर शराब पी। शराब कम पडऩे पर फिर मंगाई। जब सभी धुत हो गए तो ठेकेदार सुनील ने जब पुट्टी का काम फंसा होने पर जल्द ही काम पूरा कराने और रोज काम पर आने की बात कही तो दोनों के बीच विवाद भडक़ गया। विवाद इतना भडक़ गया कि सभी मजदूरों ने एकराय होकर पहले उसे चाकू मारकर गोदा उसके बाद उसके गले और हाथों पर ब्लेड से घाव बना दिए।
मजदूर बदमाशों ने सुनील को मारने में सारी हदें पार कर दी। चाकू मारने से पहले सरिए से उसकी बुरी तरह पिटाई की और उसके हाथ-पैर तोड़ डाले। इतना ही नहीं उसकी जान निकलने के बाद भी आरोपियों ने उसके साथ बदसूलकी कर उसका शव खेत से सडक़ पर लाकर फेंक दिया और मौके से भाग निकले।
घटना की सूचना अलसुबह लगभग चार बजे किसी परिचित राहगीर ने इस घटना की जानकारी मृतक सुनील जाटव के भतीजे फूल सिंंह कौशिक के मोबाइल पर दी। उसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
मृतक सुनील के भतीजे के मुताबिक उनके दो बच्चे भी हैं एक लडक़ा और एक लडक़ी। वह पुट्टी के काम की ठेकेदारी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। लेकिन बीती रात उनकी हत्या कर दी।
ठेकदार और लेबर के बीच पैसों के लेनदेन के विवाद की बात भी सामने आयी है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला कायम कर चार 5 संदेहियों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









