परशुराम जन्मोत्सव उत्सव परशुरामेश्वर मंदिर पर आज

May 09 2024

ग्वालियर। भगवान परशुराम का जन्मदिन मध्य प्रदेश सनाढ्य सभा रामकुई लश्कर ग्वालियर के तत्वाधान में पूर्ण हर्षोल्लास एवम गरिमा के साथ भगवान श्री परशुरामेश्वर मंदिर रामकुई लश्कर पर आज 10 मई शुक्रवार को मनाया जायेगा।
पंडित राजेश नायक ने बताया कि सुबह 10 बजे से भगवान का अभिषेक एवं पूजन किया जावेगा। साथ ही 11:30 पर भगवान परशुराम  की महा आरती होगी। तत्पश्चात भगवान का भोग लगाकर महाप्रसादी का आयोजन किया जायेगा।