एनसीसी का वार्षिक शिविर शुरू

May 09 2024

ग्वालियर। एनसीसी के गु्रप मुख्यालय में 3 एमपी गल्र्स एनसीसी बटालियन द्वारा 10 दिवसीय संयुत वार्षिक प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ।
कैप कमांडेंट कर्नल सुखविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में जूनियर एवं सीनियर विंग की गल्र्स कैडेट भाग ले रही हैं। इन कैडेट्स को सैन्य वातावरण दिया जाता है। साथ ही मैप रीडिंग, हथियार प्रशिक्षण, एनसीसी का स्वरूप, एनसीसी कैडेट का राष्ट्र निर्माण में योगदान, स्वास्थ्य, स्वच्छता, नेतृत्व, टीम भावना आदि विविध विषयों का ज्ञान दिया जाता है। जिससे यह कैडेट बेहतरीन नागरिक बनकर भविष्य में देश के लिए उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर सकें।