संगठन की एकता ही उसकी ताकत:डॉ प्रवीण अग्रवाल

May 09 2024

ग्वालियर। ग्रेटर ग्वालियर सेनेट्री डीलर एसोसिएशन के निर्वाचन के बाद आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल ने शपथ दिलाते हुए कहा कि संगठन की एकता ही उसकी ताकत।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष के रूप में दिनेश सिंह परमार, उपाध्यक्ष अनूप जैन, सचिव श्रेयांश जैन, संयुक्त सचिव महेन्द्र पाराशर,कोषाध्यक्ष प्रांकुल जैन सहित कार्यकारिणी सदस्यों को नवीन कार्यकाल हेतु शपथ दिला कर डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने संस्था के उज्ज्वल भविष्य हेतु बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में युवा साथियों को देखकर आशा जताई कि निश्चित ही युवाओं के नेतृत्व में संगठन अच्छे कार्य करेगा। साथ ही संस्था के चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में अवधेश सिंह राठौड़ और प्रदीप दुबे का आभार भी व्यक्त किया।
पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी सदस्यों की नवीन टीम का शपथ ग्रहण एवं पारिवारिक मिलन कार्यक्रम एक निजी होटल में आयोजित किया गया था जिस में संस्था के सदस्य और उनके परिजन उपस्थित थे।
इस अवसर पर संस्था सदस्यों के परिवार के 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान के साथ ही लोकसभा के चुनाव में मतदान करने वाले सदस्यों को मतदान का निशान दिखाने पर उपहार प्रदान किए गए एवं संस्था सदस्य एवं परिवारजनों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के अनिल अग्रवाल, जगदीश खंडेलवाल, कैलाश मंगल, आशुतोष द्विवेदी, ओमप्रकाश गोयल, नवीन अग्रवाल सहित पूर्व पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवं सदस्य परिवारजन उपस्थित रहे।