स्कूल में समर कैंप के दौरान स्कूटी में आग लगी, बच्चे थे मौजूद, हादसा टला

May 09 2024

ग्वालियर। गुरुवार सुबह 11 बजे कांति नगर इलाके के स्कूल में आग लग गई। माई छोटा स्कूल के पोर्च में खड़े इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगी थी, जिससे स्कूल में धुआं भर गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। व एक बड़ा हादसा टल गया। स्कूल में समर कैंप चल रहा है। घटना के समय 8 से 10 बच्चे अंदर थे।
दरअसल एक स्कूल के परिसर में रखी स्कूटी में अचानक आग लग गई। विद्यालय में समर कैंप चल रहा था, अंदर बच्चे भी मौजूद थे। जिससे भगदड़ मच गई। हालांकि समय रहते सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मामला पड़ाव थाना क्षेत्र के कांति नगर का है। 
मिली जानकारी के मुताबिक माय छोटा स्कूल के पोर्च में अभिजीत पटेल का इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्जिंग पर लगा हुआ था। लोगों के मुताबिक, लपटें उठती देख उन्होंने पानी लाकर आग पर डाला। व फायर ब्रिगेड की टीम ने पूरी तरह आग बुझाई। लोगों का कहना है कि घटना के समय बच्चों की ड्रॉइंग, म्यूजिक, डांस और अदर एक्टिविटी चल रही थीं। जिससे भगदड़ मच गई। आनन-फानन में सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
वहीं घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।