जैन मिलन महिला रत्नत्रय की टीम ने ली मानव सेवा की शपथ
May 09 2024
ग्वालियर। जैन मिलन महिला रत्नत्रय शाखा विनय नगर का शपथ ग्रहण समारोह शिंदे की छावनी स्थित शाह इपीरियल में आयोजित किया गया। समारोह में नवीन टीम के महिला पदाधिकारियों को हर क्षेत्र के असहाय महिलाओं के लिए शिविर आदि कार्यों की सेवाओं के लिए दिलाई शपथ।
प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि शपथ समारोह में शपथ अधिकारी अनीता जैन ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष पद पर ज्योति जैन, सचिव मनीषा जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिता जैन, उपाध्यक्ष माया जैन, अंजना जैन, अनिता जैन सुनीत जैन और नीलम जैन, सहसचिव नेहा जैन, कोषध्यक्ष ज्योति जैन, सह कोषाध्यक्ष रिजुल जैन, सांस्कृतिक मंत्री वंदना जैन, सह सांस्कृतिक रानू जैन, प्रचार मंत्री अलका जैन, संगठन मंत्री साधना जैन ने शपथ ली।
इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रवीण गंगवाल ने कहा कि महिलाओ का संगठन भी समाज के कार्यो के लिए बहुत जरूरी है। महिलाएं समाज के हर क्षेत्र मे आगे आकर सभी का एकता के सूत्र में बाधंती है। महिलाओं को सेवा के कार्य के रूप में जो मूल्य आपको मिला है। उसे समाज सेवा के साथ मानव सेवा भी करें। क्षेत्रीय अध्यक्ष अनीता जैन ने कहा कि शाखा के माध्यम से अनेक समाजसेवी कार्यों को व्यापक दृष्टिकोण से सपन्न करते हुए पीडि़त मानव सेवा के प्रति संकल्पित होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









