लोकसभा चुनाव सुरक्षा में तैनात रहीं सुरक्षा बल की कंपनियां हुईं रवाना
May 09 2024
ग्वालियर। ग्वालियर जिले में लोकसभा चुनाव के तहत जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से मतदान सपन्न कराने आईं सुरक्षा बलों की कंपनियां रवाना हो गईं।
एसपी धर्मवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे केन्द्रीय सुरक्षा बल, एसएएफ और जिला पुलिस बल के अधिकारी व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। लोकसभा आम चुनाव में मतदान को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए चुनाव आयोग द्वारा जिले को केन्द्रीय सुरक्षा बल की कंपनियां उपलब्ध कराई गई थीं।
केन्द्रीय सुरक्षा बल की कंपनियों ने जिला पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला और मतदान दिवस पर मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहीं। जिसके परिणाम स्वरूप जिले में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान हो सका। केन्द्रीय सुरक्षा बल की कंपनियों को मतदान के बाद अगले चरण के चुनाव कराने के लिए रवाना कर दिया गया।
कंपनियों के रवाना होने से पूर्व प्रशिक्षु आईपीएस और बिजौली थाना प्रभारी अनु बेनीवाल ने एसएसबी कंपनी के अधिकारी व कर्मचारियों के लिए चाय-नाश्ते पर विदाई का आयोजन किया और चुनाव में किए सहयोग की सराहना की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









