जमदारा से लाया गया अमृत कलश, पालकी निकलेगी आज

May 09 2024

ग्वालियर। परशुराज जयंती महोत्सव शहर में धूमधाम व हर्ष और सद्भाव के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों ने तैयारियां आरंभ कर दीं हैं। संगठनों के निर्णय के अनुसार परशुराम की पालिकी निकाली जाएगी। वहीं मुरार में प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी चल समारोह निकाला जा सकता है। इससे पूर्व अमृत कलश भरकर लाया गया। जिसे मुरार स्थित परशुराम मंदिर में रखा गया। जहां पर कलश का पूजन कर आरती की गई।
भगवान परशुराम पालकी समिति द्वारा आज शुक्रवार 10 मई अक्षय तृतीया के अवसर पर सुबह 7 बजे श्रीराम मंदिर फालका बाजार लश्कर से भव्य एवं विशाल भगवान परशुराम पालकी यात्रा निकाली जाएगी। जो सनातन धर्म मंदिर पर पहुंचेगी। जहां पर महाआरती की जाएगी।
परशुराम जयंती के अवसर पर मुरार के परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम का अभिषेक किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर में छप्पन भोग लगाए जाएंगे। साथ ही प्रसादि वितरण किया जाएगा।