बापू भक्तों ने बैशाखी अमावस्या पर हरिनाम प्रभात फेरी डीडी नगर में निकाली
May 08 2024
ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर के तत्वाधान में बैसाखी अमावस्या पर्व पर दीनदयाल नगर में हरिनाम प्रभात फेरी कुशवाह मार्केट से प्रारंभ होकर महाराजा कॉम्प्लेक्स सी और ई सेक्टर से खेल मैदान पार्क से जी सेक्टर हरिओम धाम पर समाप्त हुई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
हरिनाम प्रभात फेरी में चलित वाहन में व्यास पीठ पर विराजे संत आशाराम बापू के विग्रह फोटो पर भक्तों ने माल्यार्पण स्वागत कर फूलों से लाद दिया। फेरी में भक्तों द्वारा पुष्पवर्षा जल, फल मिष्ठान प्रसाद का वितरण कर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। साउंड सिस्टम से युक्त चलित रथ पर गुरुभक्ति से भजनों पर भक्तों ने खूब आनंद ले कर भाव नृत्य किया।
हरिनाम प्रभात फेरी में आश्रम संचालक अर्जुन भाई, ऋषि प्रसाद सेवा प्रभारी कमल भाई, रामू रामानी, दिलीप हूंदवानी, हरीश डिंगरा, संजीव जाट, बीपीएस सेंगर, हरीसिंह गुर्जर, बलबीर सिंह परमार, नवीन भदौरिया, हिमांशु, डॉ. सीबी शर्मा, अरविंद मिश्रा, ओपी वाजपेयी, महावीर तोमर, मनीष चौरसिया, राजकिशोर वर्मा, नंदकिशोर शर्मा, सीताराम प्रजापति, राजू लक्ष्कार, बीआर नामदेव, अरविंद वाजपेयी, श्रीमती सुमन सिंह, माला मिश्रा, सावित्री मिश्रा, मिथलेश शर्मा, सपना भवनानी, मुन्नी राठौर, विमला कुशवाह, गुड्डी सिकरवार, किरण वर्मा, मथुरा प्रजापति, रीना भदौरिया, कृष्णा परमार समेत भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त गण शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









