बच्चों रक्त गुप की जानकारी होना अति आवश्यक: डॉ. मनीष रस्तोगी
May 08 2024
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा 8 मई बुधवार को विश्व रेडक्रास दिवस के मौके पर दीनदयाल सिटीमॉल के फ़ूड कोर्ट पर बच्चों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। डॉक्टर शिखा कटठल ने बताया कि इस समय डीडी मॉल में समर कैम्प चल रहा है। इसमें बच्चों को प्रशिक्षण के साथ-साथ अन्य विभिन्न जानकारियो से समय समय पर अवगत करवाया जाता है।
इसी श्रृंखला में विश्व रेडक्रास दिवस पर इसमें बच्चों को रक्त के बारे में विस्तार से बताया गया कौन कौन से रक्त गुप होते हैं। रक्त गुप की जानकारी होना क्यों आवश्यक है रक्त की जीवन में क्या महत्वत्ता होती है। यह सब जानकारी डाक्टर मनीष रस्तोगी द्वारा बच्चों व स्कूल के स्टाफ और बच्चों के परिजनों को दी गई।
डॉक्टर मनीष रस्तोगी ने बहुत ही सरल तारीके से बताया कि मनुष्य के शरीर में ए पोजिटीव, ए निगेटिव, बी पोजिटिव, बी निगेटिव, ओ पोजिटिव, ओ निगेटिव, एवी पोजिटिव, एवी निगेटिव, इस प्रकार 8 तरह का ब्लड ग्रुप होता है। इसमें जो ब्लड ग्रुप कम पाया जाता है वो है ओ निगेटिव। उन्होंने बताया की आज के दौर में ब्लड ग्रुप की जानकारी होना अति आवश्यक है। इसकी जानकारी सभी जगह अंकित की जाती है।
इस मौके संस्था के अध्यक्ष संजय कटठल ने बताया कि ब्लड ग्रुप की जानकारी हो तो जरूरत पडऩे पर परेशान नहीं होना पड़ता। इस अवसर पर दीनदयाल सिटी मॉल फ़ूड कोर्ट के अमन अग्रवाल, विशाल तिवारी, अशोक जैन, धीरज गोयल, आकाश सेठ व समस्त स्कूल के संचालकगण उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









