उंगली पर स्याही का निशान दिखाने पर चिडिय़ाघर, फिश एक्वेरियम और वोट क्लब पर मिला 50 प्रतिशत डिस्काउंट

May 08 2024

ग्वालियर। लोकसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक संख्या में लोग अपने मतदान का उपयोग करें। इसके लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने काफी प्रयास किए थे। इन्ही प्रयास के तहत मतदान करने के बाद उंगली पर स्याही का निशान दिखने वाले लोगों को चिडिय़ाघर, फिश एक्वेरियम और बोट क्लब पर टिकट में 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया गया। चिडिय़ाघर में 300 लोगो ने इस ऑफर का लाभ उठाया।
लोकसभा निर्वाचन 2024 में ग्वालियर लोकसभा सीट पर अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए नगर निगम द्वारा और जिला प्रशासन के द्वारा काफी प्रयास किए गए। साथ ही कई नई पहल भी की गई। इन्ही नई पहल में एक पहल चिडिय़ाघर, फिश एक्वेरियम और बोट क्लब पर सेलानियो द्वारा खरीदे जाने वाले टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट देना भी शामिल रहा।  चिडिय़ाघर में आने वाले 900 सैलानियों से टिकट काउंटर पर उंगली का निशान दिखाने को कहा गया तो सैलानी भी चौंक गए। क्योंकि जिन 300 लोगों की उंगली पर मतदान वाली स्याही का निशान था। उन्हें 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की गई। इसी प्रकार फिश एक्वेरियम और बोट क्लब पर भी सैलानियों को 50 प्रतिशत की छूट दी गई। लोगो ने उत्साह से इस ऑफर का लाभ उठाया।