सेवा भारती ने मनाई संस्थापक विष्णु कुमार की जयंती

May 06 2024

ग्वालियर। सेवा भारती के संस्थापक स्व. विष्णु कुमार की जयंती के अवसर पर कस्तूरबा न्यास भवन परिसर में एक स्वास्थ्य शिविर  का आयोजन भी कस्तूरबा भवन न्यास परिसर में हुआ। इस दौरान सेवा भारती के निरुपम निवासकर, नवल शुक्ला, कैलाश कुशवाह, डॉ सुरेंद्र प्रधान, डा श्रीप्रकाश लोहिया, विमल कुमार आर्य तथा सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा स्व. विष्णु कुमार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
 स्व. विष्णु कुमार के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए प्रांत सह संपर्क प्रमुख नवल शुक्ल ने बताया कि विष्णु कुमार ने बहुत मेहनत से और बहुत ही संकल्प के साथ में सेवा भारती को खड़ा किया। साथ उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए संकल्प व्यक्त लिया कि भविष्य में सेवा भारती का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके द्वारा संस्थापित, संचालित विभिन्न प्रकल्पों को उनकी भावनाओं के अनुरूप बहुत आगे तक लेकर जाएंगे।
सेवा भारती उन्हें याद करती है और संकल्प लेती है हम उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलते हुए प्रकल्पों को आगे तक बढ़ाएंगे और जनता की सेवा बस्ती, शहर के जन जन तक प्रत्येक आयाम के साथ में चाहे वह स्वास्थ्य आयाम, स्वावलंबन ,सामाजिक समरस्ता का विषय हो या शिक्षा का विषय हो सभी विषयों को लेकर के आगे जाएंगे।