महिलाओं द्वारा 75 व दिव्यांगों द्वारा 6 मतदान केन्द्र होंगे संचालित

May 06 2024

ग्वालियर जिले में शतप्रतिशत महिला अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा संचालित होने जा रहे 75 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इसी तरह जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में एक–एक मतदान केन्द्र के मान से कुल 6 ऐसे मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिनके मतदान दलों में शामिल सभी अधिकारी-कर्मचारी दिव्यांग हैं। इन मतदान केन्द्रों पर सुविधाओं का विशेष इंतजाम किया गया है।