समर कैंप 2 का आयोजन जीवाजी क्लब में 10 मई से
May 05 2024
ग्वालियर। शोभा शिक्षा एवं समाज कल्याण पर्यावरण समिति एवं जीवाजी क्लब के सहयोग से 10 मई से शुरू हो रहे समर कैंप में 23 दिन तक एडवेंचर से भरे गेमों के साथ बच्चों को धमाल मचाने का मौका मिलेगा।
समिति की अध्यक्ष डॉ. पूजा सिंह ने बताया कि पिछली बार के समर कैम्प से उत्साहित होकर इस बार कैम्प आयोजित किया जा रहा है। यह कैम्प 2 जून तक चलेगा और इसमें 4 साल से 18 साल तक बच्चों को विभिन्न गेमों को खिलाया जाएगा, जिसमें बच्चों को राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक खेलों का प्रशिक्षण देंगे। इस कैम्प में भाग लेने के लिये 9 मई तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कैम्प में शूटिंग, फेंसिंग, योगा, डांस, स्केटिंग, स्वीमिंग, सेल्फ डिफेंस, हॉर्स राइडिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रेकिंग, डीजे बिथ बॉर्न फायर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस कैम्प के लिए बच्चों को टी-शर्ट, कैम्प और आई.डी. कार्ड दिया जाएगा। कैम्प में प्रवेश हेतु फीस 3,500 रूपये और बच्चों के लिये वाहन व्यवस्था के लिए 1,500 रूपये अतिरिक्त देय होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









