राविन हुड आर्मी फूलबाग चौराहा पर मतदान जागरूकता का संदेश दिया
May 05 2024
ग्वालियर। राविन हुड आर्मी ग्वालियर ने रविवार को फूलबाग चौराहा पर मतदान जागरूकता का संदेश शहरवासियों को दिया। साथ ही शादी, पार्टी एवं अन्य प्रकार के समारोह में हो रही खाने की बर्बादी की ओर भी लोगो का ध्यान आकर्षित किया। ग्वालियर में मतदान प्रतिशत अच्छा रहे एवं ज्यादा से ज्यादा लोग 7 मई को ग्वालियर में होने वाले मतदान में बढ़ चढक़र हिस्सा ले। इस बात को राविन हुड आर्मी ग्वालियर ने अपनी मुहिम के द्वारा लोगों को समझाया। वोट की ताकत, वोट के महत्व और युवाओं को वोट देने का संकल्प कराया गया।
मुहिम में राविन तान्या, शालिनी, आरती, पूजा, शाहिन, मुस्कान, कृतिका, सौरव, गौरव, प्रशांत, अर्पित, विकास, सनोज आलोक एवं रामा पाण्डेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









