जनकताल स्तिथ गौशाला में 700 किलो हरे चारे की सेवा बजरंग भक्त मंडल द्वारा

May 05 2024

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा प्रति सप्ताह की गौसेवा के क्रम में रविवार को जनकताल स्तिथ गौशाला में 700 किलो हरे चारे की सेवा की गई । जसमे 125 किलो कौशल अग्रवाल द्वारा उनके उनके माता पिता की वैवाहिक वर्षगांठ पर, 100 किलो शालिनी त्रिपाठी,100 किलो अनिल गुप्ता, 100 किलो गुप्त रूप से खासगी बाजार,100 किलो गुप्तरुप से डीडवाना ओली, 75 किलो मनोज बाथम एवं 50 किलो हरे चारे की सेवा प्रतीक बंसल के सहयोग से की गई। मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया के बजरंग भक्त मंडल द्वारा गौसेवा वर्ष 2019 से निरंतर जारी है जो कोरोनो काल में भी गौसेवा निरंतर की जाती रही है।
आज के आयोजनों में मंडल के आशीष मंगल, राकेश मंगल, अमन गर्ग, विशाल अग्रवाल, नमन अवस्थी, राम किशोर मंगल, पुनेश पाल, संजीव गुप्ता, दीपक भाटिया, अमित मित्तल आदि सदस्य उपस्थित थे।