उत्कृष्ठ कार्यों के लिए 17 क्लब और पदाधिकारी सम्मानित

May 03 2024

ग्वालियर। लायंस क्लब डिस्ट्रिक 3233 ई1 के अंतर्गत रीजन 15 के चेयर पर्सन सीएस तोमर की अध्यक्षता में रीजन कांफ्रेंस अक्षरा आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंटरनेशनल डायरेक्टर जीतेंद्र चौहान और इवनिंग स्टार ऑफ प्रांतपाल ओपी गग्गर, मल्टीपाल चेयरपर्सन रोशन सेठी, पूर्व प्रांतपाल प्रभा सिंघी, ललिता मेहता, सुमेर जैन, विकास गंगवाल, नितिन मांगलिक, सुधीर बाजपाई, जुबेर रहमान, भूपेंद्र सिंह तोमर, राजेश बनवारी, राज शिवहर, संजीव निगोतिया आदि उपस्थित रहे।
प्रांतपाल द्वारा सुमन मदान, रजनीश निखरा, आशीष सिंघल को इंटरनेशन सर्टिफिकेट दिया गया। सभी क्लब के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को प्रांत की पिन देकर 14 नए सदस्य बनाने के लिए मीनाक्षी गोयल अनुभूति की अध्यक्ष को इंटरनेशन डायरेक्टर की जीवन संगनी बबिता चौहान द्वारा इंटरनेशन पिन से नवाजा गया। रोशन सेठी द्वारा सभी अध्यक्ष को मल्टीपल पिन दी गई। मंच संचालन नवीन कोठार,  शिल्पा और संदीपा ने किया। कार्यक्रम में 800 लोगो ने शिरकत की।
 रीजन ऑफ ग्वालियर अवार्ड जुबेर रहमान को,  स्टार ऑफ द लायन भूपेंद्र सिंह तोमर को, प्राइड ऑफ द लायन सुमन मदान को दिया गया। बेस्ट बैनर परेड में दिशा प्रथम रहा, पेपर कटिंग में रॉयल प्रथम, फोटो डिस्प्ले में प्रियदर्शनी प्रथम, आउटस्टैंडिंग क्लब अनुभूति इंद्रप्रस्थ कॉस्मिक, प्रियदर्शनी रॉयल, दिशा आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट मीनाक्षी गोयल अनुभूति क्लब दीपिका जैन प्रियदर्शनी क्लब मीनाक्षी जैन रॉयल क्लब उदय हतवानी दिशा क्लब  नीलम अग्रवाल समर्पण क्लब पुसपेंद्र गुप्ता इंद्रप्रस्थ क्लब राजवीर सिंह तोमर संकल्प क्लब अशोक सिंह तोमर डायमंड क्लब संदीप अग्रवाल कॉस्मिक क्लब रहे।