परशुराम पालकी यात्रा समिति ने नदियों के जल का पूजन किया
May 02 2024
ग्वालियर। भगवान परशुराम पालकी समिति के प्रधान कार्यालय पर पवित्र नदियों से आए जल का पूजन किया गया। भगवान परशुराम की पालकी यात्रा अक्षय तृतीया पर 10 मई को सुबह 7 बजे श्रीराम मंदिर फालका बाजार से निकाली जाएगी। भगवान परशुराम की पालकी यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई सनातन धर्म मंदिर पहुंचेगी। यहां पर भक्तों द्वारा महाआरती की जाएगी। इस दौरान श्री परशुराम पालकी समिति के पदाधिकारियों ने महिलाओं से पीले परिधान धारण करने की अपील की है। पालकी यात्रा में शामिल महिलाएं पीले वों में सिर पर कलश धारण कर चलेंगी। अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम का सात नदियां के पवित्र जल से अभिषेक किया जाएगा।
जल पूजन समारोह में रंजना चौबे, प्रतिभा दुबे, माया शर्मा, निशा उपाध्याय, कंचन राय, संध्या तिवारी, नूतन लिटोरिया, नीरजा सोनकिया, सुलेखा शर्मा, निर्मला शर्मा, सुचित्रा शर्मा, मंजू शर्मा, सरला शर्मा, सरोज मिश्रा, कपिल तिवारी, शशि गोस्वामी, रेनू शर्मा, साधना, मंजू मिश्रा, माया दीक्षित, शशि शर्मा, सीमा शर्मा, रेखा चतुर्वेदी उपस्थित थीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









