मंदबुद्धि राहगीरों को स्वल्पहार के साथ मूक पक्षियों के लिए सकोरे वितरण करे
May 02 2024
ग्वालियर। भारतीय जैन मिलन ग्वालियर की नवनिर्वाचित टीम के प्रथम सत्र में जैन समाज की सबसे बड़ी संस्था भारतीय जैन मिलन का 59वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को गुड़ीगुड़ा का नाका स्थित स्वर्ग सदन आश्रम और दिगंबर जैन वरैया पंचायती मंदिर पर मूक पक्षियों के लिए सकोरे के साथ दान पानी वितरण कर स्थापना दिवस सेवा कार्य के साथ मनाया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि भारतीय जैन मिलन के महेंद्र टोंग्या, प्रवीण गंगवाल, विनय कासलीवाल के साथ संस्था के मुकेश जैन, रोहित जैन, हितेंद्र जैन सहित पदाधिकारियों ने मिलकर स्वर्ग सदन आश्रम में रहने मंदबुद्धि राहगीर को गर्म गर्म अपने हाथों से स्वल्पाहार फलफ्रूट, और मिष्ठान वितरण करने के साथ रहगीरो को वस्त्र वितरण करने साथ बाटी खुशियां।
वहीं गुड़ी गुड़ा का नाका स्थित श्री दिगंबर जैन वरैया पंचायती मंदिर पर सामूहिक रूप से भगवान जिनेंद्र की पूजन करने के साथ दीपकों से आरती के उपरांत गर्मी में प्यासे मूक पक्षियों के लिए पानी के सकोरे और गेहूं, ज्वार, बाजरा दान वितरण घरों की छात पर रखने के लिए लोगो को वितरण किए गए। संचालन अध्यक्ष मुकेश जैन और आभार सचिव रोहित जैन ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष पंकज बाकलीवाल, जितेन्द्र जैन, बहिनों सहित टीम के पदधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि सकल जैन समाज की सबसे बड़ी संस्था भारतीय जैन मिलन की स्थापना 2 मई 1966 को हुई थी। आज पूरे भारत वर्ष में कऱीबन 1400 शाखाए और ग्वालियर संभाग क्षेत्र क्रमांक 2 में 122 शाखाओ के साथ ग्वालियर शहर में 31 शाखाये है सभी मिलकर स्थापना दिवस मनाया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









