राजा बाक्षर का 11 दिवसीय 97वां उर्स 3 से
May 02 2024
ग्वालियर। राजा बाक्षर मंडल द्वारा राजा बाक्षर का 11 दिवसीय 97वां उर्स 3 मई से 13 मई तक मंदिर प्रांगण में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उक्त जानकारी दरगाह मंदिर के सज्जादानशीन तरुण सूर्यवंशी ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि राजा बाक्षर महाराज उर्फ बाबा चैतन्य नाथ महाराज का उर्स प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया सांप्रदायिक सद्भावना एवं सर्वधर्म समभाव के प्रतीक सूफी संत के उर्स को हिंदू मुस्लिम जैन सिख सभी जाति के लोग बड़े ही हर्ष और लाभ के साथ मनाते हैं।
पत्रकार वार्ता पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सूफी संत राजा बाक्षर महाराज उर्फ बाबा चैतन्यानाथ महाराज का उर्स आज 3 मई शुक्रवार सुबह 6 बजे न्याज के साथ शुरू होगा, और उर्स के प्रथम दिन श्रीजी का अभिषेक आरती न्याज एवं फकीरों का लंगर चादरपोसी से होगा। वहीं शाम को मशहूर कव्वाल युसूफ नियाजी एवं सलमान अजमेरी के द्वारा प्रस्तुत दी जाएगी, उसके उपरांत महा आरती की जाएगी।
कार्यक्रम के दूसरे दिन श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह प्रसिद्ध भागवत आचार्य घनश्याम शास्त्री द्वारा श्रोताओं को श्रवण कराया जाएगा। वहीं 11 मई को विशाल पालकी चल समारोह का आयोजन किया गया है। तथा 12 तारीख को महाप्रसादी वितरण की जाएगी। कार्यक्रम के अंतिम दिन सत्यनारायण की कथा के साथ ही इसका समापन होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









