शहर और देहात में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
May 02 2024
ग्वालियर। आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए शहर और देहात में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में पैदल भ्रमण किया।एसपी श्री सिंह के निर्देश पर शहर में लश्कर और बहोड़ापुर तथा देहात में बेलगढ़ा थाना पुलिस ने सशत्र अर्धसैनिक बल के साथ लैग मार्च निकाला।
थाना प्रभारियों के नेतृत्व में निकले बल ने अलग-अलग क्षेत्रों में पैदल भ्रमण किया। खासतौर से असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने यह फ्लैग मार्च निकाला। लश्कर में जहां जनकगंज और माधोगंज थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम इलाकों में घूमी, वहीं बहोड़ापुर थाना पुलिस ने भी संवेदनशील इलाकों में भ्रमण किया। देहात के बेलगढ़ा में पुलिस ने देवरी कला, चिटौली, खेड़ा, बाजना, पलायक्षा आदि गांवों में पैदल भ्रमण किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









